एजेंसी न्यूज

China: बहुविवाह की वकालत करने के आरोप में शिक्षक निलंबित

समाचारपत्र की खबर के अनुसार, विश्वविद्यालय की कम्युनिस्ट पार्टी की कार्य समिति के तहत आने वाली शिक्षक कार्य इकाई ने पिछले हफ्ते एक बयान जारी कर कहा कि "गलत विचारों को ऑनलाइन प्रकाशित करने" के कारण बाओ को शिक्षण कार्य से हटा दिया गया है. बयान में कहा गया है कि संस्थान द्वारा बाओ के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

China: बहुविवाह की वकालत करने के आरोप में शिक्षक निलंबित
Photo Credits: IANS

बीजिंग: चीन (China) के एक प्रमुख विधि स्कूल के शिक्षक (Teacher) को उनकी इस दलील को लेकर निलंबित कर दिया गया है कि कुछ बुद्धिजीवियों को बहुविवाह की अनुमति दी जानी चाहिए. शंघाई (Shanghai) में ईस्ट चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर बाओ यिनान (Bao Yinan) ने सोशल मीडिया मंच ‘वीचैट मोमेंट्स’ (WeChat Moments) पर लिखा था कि विवाह और आजीवन भत्तों के मामले में चीनी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के साथ "विशेष व्यवहार’’ किया जाना चाहिए. यह सोशल मीडिया मंच सिर्फ मित्रों के लिए ही है. China ने विदेशी प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए पारिक किया नया कानून

हांगकांग के समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सोमवार को खबर दी कि बहुविवाह के संबंध में उनकी टिप्पणी सार्वजनिक मंचों पर लीक हो गयी और इस राय को लेकर उनकी खासी आलोचना हुयी.

समाचारपत्र की खबर के अनुसार, विश्वविद्यालय की कम्युनिस्ट पार्टी की कार्य समिति के तहत आने वाली शिक्षक कार्य इकाई ने पिछले हफ्ते एक बयान जारी कर कहा कि "गलत विचारों को ऑनलाइन प्रकाशित करने" के कारण बाओ को शिक्षण कार्य से हटा दिया गया है. बयान में कहा गया है कि संस्थान द्वारा बाओ के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

बाओ बहुविवाह की वकालत करने वाले अकेले व्यक्ति नहीं हैं. फुदान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यू-क्वांग एनजी ने करीब एक साल पहले इसी तरह की राय दी थी. उन्होंने प्रस्ताव किया था कि चीन में लिंग असंतुलन में सुधार के लिए चीनी महिलाओं को कई पति रखने की अनुमति दी जानी चाहिए. चीन में 100 लड़कियों पर करीब 118 लड़के पैदा होते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).