धनबाद, 24 जुलाई झारखंड के धनबाद जिले में नौवीं कक्षा की एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 28 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
छात्रा ने आरोप लगाया कि कक्षा के बाद आरोपी शिक्षक उसे कोचिंग सेंटर में रुकने के लिए कहता था और उसके साथ ‘‘आपत्तिजनक हरकतें’’ करता था।
लड़की ने कहा कि आरोपी ने ‘‘आपत्तिजनक हरकतों’’ के वीडियो बना लिए और इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया।
उसने दावा किया कि रविवार को शिक्षक ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए।
धनसार थाने के प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा, “लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।”
सिंह ने कहा कि छात्रा के आरोपों की जांच की जा रही है जिसने एक साल पहले कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY