Rajasthan Shocker: राजस्थान में 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के प्रयास में शिक्षक गिरफ्तार, प्रधानाचार्य निलंबित

राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव के सरकारी माध्यमिक स्कूल के एक शिक्षक को 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Credit: (File photo)

कोटा (राजस्थान), 21 सितंबर : राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव के सरकारी माध्यमिक स्कूल के एक शिक्षक को 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को पॉक्सो अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कोटा जिले के सुकेत थाना क्षेत्र के जुल्मी गांव के जिस सरकारी स्कूल में यह घटना घटी, उसे पहले 'पीएम श्री स्कूल' की विशेष श्रेणी के तहत चुना गया था. यह भी पढ़ें : शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दरोगा गिरफ्तार

इस बीच, राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना का संज्ञान लेते हुए शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने मामले में समय पर कार्रवाई न करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य को भी निलंबित करने का आदेश दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश