एजेंसी न्यूज

Pune Minor Sexual Harassment Case: नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक फरार, प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुणे जिले के दौंड में 13 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न और उसे अश्लील संदेश भेजने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से एक शिक्षक फरार है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Pune Minor Sexual Harassment Case: नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक फरार, प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुणे, 22 अगस्त : पुणे जिले के दौंड में 13 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न और उसे अश्लील संदेश भेजने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से एक शिक्षक फरार है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखाने पर स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : Kolhapur Shocker: कोल्हापुर में गन्ने के खेत से नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में चाचा गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि दौंड थाने में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).