देश की खबरें | बच्चों को वास्तविक इतिहास पढ़ाओ : नस्लवाद पर संगकारा ने कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने गुरूवार को नस्लवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मूल्यों के बिना शिक्षा से भेदभाव नहीं रूकेगा।

संगकारा ने कहा कि बदलाव तभी आ सकता है जब वास्तविक इतिहास की शिक्षा दी जाये और इसमें कुछ तथ्यों को छिपाया नहीं जाए।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, PWD को लेकर कही ये बात.

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान पर अपने विचार रखते हुए संगकारा ने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि आप शिक्षित हो या नहीं। मैंने कुछ ऐसे भी कृत्य देखे हैं जिन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षा पाने वाले लोगों ने किया था। ’’

उन्होंने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘अगर आपकी शिक्षा मूल्यों पर आधारित नहीं है और इसमें नैतिकता नहीं है तो आप मुश्किल में होंगे। शिक्षा आपके पक्षपात को नहीं हटा पायेगी, बल्कि यह आपको अच्छी तरह से बहस करने में मदद करेगी। ’’

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए मजबूर पिता को बेचनी पड़ी अपनी गाय, आय के एकमात्र साधन को बेचकर खरीदा स्मार्टफोन.

संगकारा ने कहा कि नस्लवाद के विभिन्न प्रकार है और भेदभाव के लिये केवल त्वचा का रंग ही आधार नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (अश्वेतों का जीवन भी मायने रखता है।), दुनिया में नस्लवाद और भेदभाव की बात करो तो मुझे लगता है कि सबसे अहम चीज है कि अपने बच्चों को इतिहास पढ़ाओ, जस का तस, जैसा इसे होना चाहिए, न कि इसका कोई छुपा हुआ संस्करण। हमें अच्छी, बुरी और बदसूरत चीजों पर ध्यान दिलाने की जरूरत है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)