देश की खबरें | तेदेपा ने अपने नेताओं की गिरफ्तारी की शिकायत एनएचआरसी से की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडु ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप में हुई उसके तीन नेताओं की ‘अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय’ गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है।
अमरावती, 17 जून तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडु ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप में हुई उसके तीन नेताओं की ‘अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय’ गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है।
उन्होंने कहा कि तेदेपा ने आयोग को बताया कि वाईएसआईसीपी सरकार विभाजनकारी शासन चला रही है और राजनीतिक प्रतिशोध की उसकी भावना से मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है।
यह भी पढ़े | उरी और पुलवामा पर हुई सर्वदलीय बैठक से इस बार की मीटिंग क्यों अहम है?.
हाल ही में राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तेदेपा नेता और पूर्व श्रम मंत्री अत्चननायडू को 150 करोड़ रूपये के मेडिकल खरीद घोटाले में गिरफ्तार किया।
पूर्व विधायक जे सी प्रभाकर रेड्डी और उनके बेटे जे सी अस्मित रेड्डी को बी एस -।।। के प्रतिबंधित वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बीएस-4 उत्सर्जन मानकों में तब्दील कराने के अवैध धंधे को लेकर गिरफ्तार किया गया।
नायडू ने कहा, ‘‘ तेदेपा ने अपने पार्टी के नेताओं- अत्चननायडू, प्रभाकर रेड्डी और अस्मित रेड्डी की अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय गिरफ्तारी की एनएचआरसी से शिकायत की है।’’
पार्टी ने कहा कि एसीबी और पुलिस अधकिारी नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत पर नहीं चल रहे हैं और वे बस सरकार की शह पर कार्रवाई कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)