जरुरी जानकारी | टीसीएस ने नए सीईओ की अगुवाई में सांगठनिक बदलाव किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन की अगुआई में शनिवार को पहले सांगठनिक बदलाव की घोषणा की है।

मुंबई, 29 जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन की अगुआई में शनिवार को पहले सांगठनिक बदलाव की घोषणा की है।

टीसीएस ने कहा कि कंपनी में अब उद्योग क्षेत्रों और भौगोलिक स्थितियों के आधार पर व्यापारिक समूह बनाए जाएंगे।

कंपनी ने हैरिक विन को नए मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) और अभिनव कुमार को विपणन के अंतरिम प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया।

पूर्व सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन की अगुआई में कंपनी ने अप्रैल, 2022 में नई पद्धति अपनाई थी, जिसमें उसके ग्राहकों को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर व्यवस्थित किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे कंपनी के अंदर, विशेषकर उच्च स्तर पर कुछ मतभेद उत्पन्न हो गए थे।

कृतिवासन ने कर्मचारियों को भेजी अधिसूचना में कहा कि पिछले दो महीनों में कर्मियों और ग्राहकों के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

कृतिवासन ने एक जून को पदभार ग्रहण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें