जरुरी जानकारी | टीसीएस का 17,000 करोड़ रुपये का शेयर पुनर्खरीद एक दिसंबर से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 17,000 करोड़ रुपये का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम एक दिसंबर से शुरू होगा।
नयी दिल्ली, 28 नवंबर देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 17,000 करोड़ रुपये का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम एक दिसंबर से शुरू होगा।
टीसीएस ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सात दिसंबर तक चलने वाली शेयर पुनर्खरीद में निवेशक कंपनी को 4,150 रुपये प्रति शेयर की दर से अपने शेयर बेच सकेंगे।
प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी का लक्ष्य 4.09 करोड़ शेयरों (कुल शेयर पूंजी का 1.12 प्रतिशत) की पुनर्खरीद करने का है।
दो लाख रुपये से कम निवेश करने वाले छोटे शेयर धारकों के लिए 25 नवंबर को रखे गए प्रत्येक छह शेयरों के लिए पात्रता अनुपात एक शेयर तय किया गया है।
अन्य योग्य शेयरधारकों के लिए पात्रता अनुपात प्रत्येक 209 शेयरों के लिए दो शेयरों पर निर्धारित किया गया है।
टीसीएस ने कहा, “कंपनी का मानना है कि शेयर पुनर्खरीद से निवेश के लिए उपलब्ध राशि में कमी के अलावा कंपनी के लाभ या कमाई पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)