जरुरी जानकारी | एनआईसी पोर्टल से करदाताओं ने पहले महीने में ही 4.95 करोड़ ई- चालान निकाले: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएसटी में पंजीकृत इकाइयों ने एनआईसी पोर्टल पर सेवा शुरू होने के पहले ही महीने में 4.95 करोड़ ई- चालान निकाले हैं। इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो नवंबर जीएसटी में पंजीकृत इकाइयों ने एनआईसी पोर्टल पर सेवा शुरू होने के पहले ही महीने में 4.95 करोड़ ई- चालान निकाले हैं। इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अक्टूबर में 6.41 करोड़ ई- वे बिल भी निकाले गये।यह सेवा शुरू होने के बाद किसी एक माह में यह इ-बिलों का यह सर्वाधिक स्तर है।

यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा, ‘‘एनआईसी के मुताबिक, पोर्टल की शुरुआत के पहले माह में ही 27,400 करदाताओं ने 495 लाख से अधिक ई- बिल निकाले ।’’

सरकारी पोर्टल पर ई- एन्वायस (ई-चालान) की यह प्रणाली एक अक्टूबर 2020 को शुरू की गई। सालाना 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली इकाइयों के लिये ई-चालान जरूरी किया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.

वक्तव्य में कहा गया है कि प्रणाली में पहली अक्टूबर 2020 को 8.4 लाख ई- चालान के साथ शुरुआत हुई और इसके इस्तेमाल में धीरे धीरे तेजी आने के साथ ही 31 अक्टूबर 2020 को प्रणाली से एक ही दिन में 35 लाख तक ई-चालान निकाले गये। इसके साथ ही अकटूबर माह में 641 लाख ई- बिल भी निकाले गये।

ई-वे बिल शुरू होने के पिछले ढाई साल के दौरान किसी एक माह में यह सर्वाधिक ई- बिल की संख्या है। इससे इस प्रणाली की बेहतर काम करने के तरीके और तीव्रता का पता चलता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\