जरुरी जानकारी | करदाता बेहतर सेवाओं के हकदार, वे राष्ट्र निर्माता हैं: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि करदाता राष्ट्र निर्माता हैं और सरकार उनके लिये अधिकार पत्र जारी करेगी।

नयी दिल्ली, सात अगस्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि करदाता राष्ट्र निर्माता हैं और सरकार उनके लिये अधिकार पत्र जारी करेगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने ईमानदार करदाताओं के लिये चीजों को आसान बनाने को लेकर सरलीकरण, पारदर्शिता बढ़ाने और दरों को नरम बनाने समेत कई उपाय किये हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में सरकार ईमानदारी से यह सोचती है कि भारतीय करदाताओं को बेहतर सेवा मिलने की जरूरत है... एक घोषणा है जिसके बारे में मैं विस्तार से नहीं बताऊंगी। वह यह है कि भारतीय करदाताओं के लिये हम अधिकारों का घोषणा पत्र लाएंगे।’’

वित्त मंत्री ने शास्त्र विश्वविद्यालय द्वारा प्रख्यात न्यायविद नानी पालखीवाला पर आयोजित शताब्दी समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

उन्होंने कहा कि दुनिया में आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे कुछ ही देश हैं, जहां करदाताओं के लिये अधिकार पत्र हैं।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘यह जितना स्पष्ट रूप से राष्ट्र के प्रति दायित्व को बताता है, उतना अधिकारों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करता है। हम इसका प्रयास कर रहे हैं। मैंने आत्मनिर्भर अभियान के तहत इसकी घोषणा की थी। हम करदाताओं को उनके अधिकारों का घोषणा पत्र उपलब्ध कराने के लिये काफी गंभीर हैं।’’

बजट में करदाताओं के ‘चार्टर’ की घोषणा की गयी थी। इसे सांविधिक दर्जा मिलने की उम्मीद है और यह नागरिकों को आयकर विभाग द्वारा समयबद्ध तरीके से सेवा सुनिश्चित करेगा।

सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करदाताओं को राष्ट्र निर्माता कहा है और एक ईमानदार करदाता देश के निर्माण में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि वे सरकारों को सामाजिक कल्याण की योजनाएं आगे बढ़ाने में मदद करते हैं जो वास्तव में गरीबों की आजीविका के लिये महत्वपूर्ण है।

वित्त मंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री ने यह साफ किया है कि देश को करदाताओं के लिये कर अनुपालन को सरल और आसान बनाना है।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये सरकार ने अधिकारियों के आमना-सामना के बिना आकलन, जांच में कमी और पहले से भरे कर फार्म समेत अन्य उपाय किये हैं।

डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत की न्यायिक प्रणाली में क्षमता का व्यापक मसला है।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय न्यायिक आंकड़ा ग्रिड के अनुसार अदालतों में करीब 3 करोड़ मामले लंबित हैं । अगर हम उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय को लें, करीब 45 लाख मामले लंबित हैं।’’

चंद्रशेखरन ने कहा कि इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\