जरुरी जानकारी | टाटा पावर ने अमेजन वेब सर्विसेज के साथ साझेदारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को अपनी डिजिटल अवसंरचना और ऊर्जा प्रबंधन के आधुनिकीकरण के माध्यम से भारत में स्मार्ट और उपभोक्ता-केंद्रित ऊर्जा बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए अमेजन वेब सर्विसेज के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को अपनी डिजिटल अवसंरचना और ऊर्जा प्रबंधन के आधुनिकीकरण के माध्यम से भारत में स्मार्ट और उपभोक्ता-केंद्रित ऊर्जा बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए अमेजन वेब सर्विसेज के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा पावर ने देश के हरित, स्मार्ट और अधिक उपभोक्ता-केंद्रित ऊर्जा परिवेश में बदलाव को गति देने के लिए अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के साथ डेटा-संचालित परिवर्तन शुरू किया है।

ऊर्जा प्रणालियों के विकास के लिए आपूर्ति और मांग को अनुकूलित करने हेतु वास्तविक समय विश्लेषण, स्वचालन और विकेंद्रीकृत बिजली उत्पादन की आवश्यकता होती है।

बयान के अनुसार डिजिटलीकरण, ग्रिड स्थिरता, पूर्वानुमानित रखरखाव और निर्बाध ऊर्जा लेनदेन को सक्षम बनाता है, जिससे स्थिरता और परिचालन दक्षता सुनिश्चित होती है।

एडब्ल्यूएस के साथ टाटा पावर की साझेदारी इस डिजिटल-प्रथम दृष्टिकोण का उदाहरण है, जो एक अधिक स्मार्ट, अधिक कुशल बिजली ढांचा बनाने के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग, कृत्रिम मेधा (एआई) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) का उपयोग करती है।

टाटा पावर ने पहले ही अमेज़न इलास्टिक कुबेरनेट्स सर्विस (ईकेएस) का उपयोग करके 23 मिशन-क्रिटिकल अनुप्रयोगों को एडब्ल्यूएस में स्थानांतरित करके एक मजबूत डिजिटल नींव रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\