जरुरी जानकारी | टाटा कम्यूनिकेशंस को मार्च तिमाही में 275 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कम्यूनिकेशंस को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में लगभग 275 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसका मुख्य कारण विधायी बकायों के लिये प्रावधान किया जाना है।

नयी दिल्ली, 13 जून टाटा कम्यूनिकेशंस को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में लगभग 275 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसका मुख्य कारण विधायी बकायों के लिये प्रावधान किया जाना है।

कंपनी ने शनिवार को कहा कि साल भर पहले इसी अवधि में उसे 199 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

कंपनी ने कहा कि उसे मार्च 2020 तिमाही में अतिरिक्त लाइसेंस शुल्क की देनदारियों को लेकर 342 करोड़ रुपये का प्रावधान करना पड़ा है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 4,398 करोड़ रुपये रही।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से 2019-20 में कंपनी को 84.83 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2018-19 में यह 80.43 करोड़ रुपये रहा था।

इस दौरान परिचालन से प्राप्त आय 3.2 प्रतिशत बढ़कर 17,068 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज