नयी दिल्ली, 23 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर सोमवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उनके देहावसान से एक युग का अंत हो गया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि उनका लंबा कार्यकाल राज्य में महत्वपूर्ण बदलाव का काल था।
गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया । उनका कोविड-19 से संक्रमण मुक्ति के बाद का इलाज चल रहा था। वह 84 साल के थे।
कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन की खबर पाकर बहुत दुखी हूं। देश ने समृद्ध राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव वाले एक दिग्गज नेता को खो दिया है। उनका लंबा कार्यकाल राज्य में महत्वपूर्ण बदलाव का काल था। ’’
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 4153 नए केस, 30 की मौत: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राष्ट्रपति ने लिखा कि उन्हें असम के विकास और खासकर कानून व्यवस्था में सुधार के प्रति उनकी कोशिशें तथा राज्य में उग्रवाद से मुकाबला करने को लेकर सदैव याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ उनका निधन एक युग का समापन है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY