खेल की खबरें | तमीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर की श्रृंखला में जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से संन्यास की घोषणा की।

जॉर्जटाउन (गयाना), 17 जुलाई बांग्लादेश की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर की श्रृंखला में जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से संन्यास की घोषणा की।

बांग्लादेश ने शनिवार को तीन मैच की श्रृंखला में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया।

तमीम ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘आज से ही समझें कि मैंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से संन्यास ले लिया है। सभी को ध्न्यवाद।’’

तमीम ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला मार्च 2020 में खेला था।

तमीम ने 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 24.08 की औसत से 1758 रन बनाए।

जनवरी में तमीम ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप से छह महीने का ब्रेक लिया था और इस दौरान घरेलू टूर्नामेंट में भी नहीं खेले।

तमीम बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में शामिल रहे। उन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5082 जबकि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 7943 रन बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\