तिरुवल्लुर (तमिलनाडु), तीन जून ओडिशा की दो महिला प्रवासी श्रमिकों के ऊपर बुधवार को ईंट का ढेर गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई।
युवतियां यहां पास में स्थित ईंट के एक भट्ठे पर काम करती थीं।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले के मिंजूर के एक गांव में ईंट के भट्ठे पर जब 19 और 20 साल की दो युवतियां एक ट्रक में ईंटें लाद रही थीं तब यह दुर्घटना हुई।
यह भी पढ़े | कर्नाटक: राज्य शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और शिक्षकों से मांगे फीडबैक, स्कूल खुलने के आसार.
एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, “ईंटों का ढेर उन दोनों महिलाओं के ऊपर गिर गया और वे उसके नीचे दब गईं। हालांकि वहीं काम कर रहे उनके रिश्तेदारों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।”
महिलाओं को मृत अवस्था में ईंट के ढेर से निकाला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY