देश की खबरें | तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन 1,000 से भी कम मामले आए,

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण भारतीय राज्यों में से तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, वहीं कर्नाटक में पांच लोगों की जबकि तेलंगाना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

चेन्नई, दो नवंबर दक्षिण भारतीय राज्यों में से तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, वहीं कर्नाटक में पांच लोगों की जबकि तेलंगाना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

तमिलनाडु में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 1,000 से कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज 973 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 27,04,586 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 21 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36,157 हो गई है।

महीनों बाद सोमवार को पहली बार ऐसा हुआ जब तमिलनाडु में 24 घंटों में संक्रमण के नये मामले 1,000 से कम आए।

कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 239 नये मामले आए जबकि संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक कुल 29,88,760 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 38,089 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज दिन में 376 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 29,42,272 हो गई है।

बेंगलुरु सदर इलाके में 139 नये मामले आए, संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है वहीं 190 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 8,370 मरीज उपचाराधीन हैं।

दिन में संक्रमण की दर 0.39 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.09 प्रतिशत रही।

बेंगलुरु सदर के अलावा तुमकुरु और उत्तर कन्नड़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

वहीं, तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 167 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक कुल 6,71,790 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं संक्रमण से अभी तक कुल 3,959 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\