एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की सर्जरी 21 जून को होगी : स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की 21 जून को यहां एक निजी अस्पताल में हृदय संबंधी बीमारी की सर्जरी की जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की सर्जरी 21 जून को होगी : स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम

चेन्नई, 20 जून तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की 21 जून को यहां एक निजी अस्पताल में हृदय संबंधी बीमारी की सर्जरी की जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि बालाजी को पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरी के बदले नकदी घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था।

मंत्री को शुरू में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और बाद में अदालत के आदेश के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "चूंकि सेंथिल बालाजी की सर्जरी अनिवार्य रूप से की जानी है, इसलिये यह सर्जरी कल की जाएगी।"

उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सकों द्वारा पिछले सप्ताह जांच किये जाने से पहले मंत्री को इस "गंभीर समस्या" के बारे में पता नहीं था।

मंत्री का इलाज कावेरी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल ने बताया कि 14 जून को बालाजी की कोरोनरी एंजियोग्राम हुई थी और उन्हें जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).