देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री दोरईक्कान्नू का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का शनिवार रात यहां निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे थे और 72 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, एक नवंबर तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का शनिवार रात यहां निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे थे और 72 वर्ष के थे।

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ ए सेल्वराज की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि मंत्री का शनिवार रात को निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Punjab: मोहाली के एक एनजीओ ने गाय के गोबर से बनायी मूर्तियां और दिये, देखें तस्वीरें.

उन्होंने कहा, ‘‘यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का शनिवार रात 11.15 बजे निधन हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मुश्किल वक्त में हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके परिजन के साथ हैं।’’

यह भी पढ़े | Potato Price Hike: जानिए, क्यों पैदा हुआ देश में आलू की आूपर्ति का संकट, आसमान चढ़ रहे हैं दाम.

दोरईक्कान्नू को यहां 13 अक्टूबर को विल्लपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से यहां लाया गया था और उसके बाद से उनका यहां इलाज चल रहा था। उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दोरईक्कान्नू के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मंत्री के निधन के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘दोरईक्कान्नू अपनी सादगी, विनम्रता, साफगोई, शासन कौशल और किसान समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने कृषि मंत्रालय को पूरी लगन के साथ संभाला और वहां अपनी मजबूत छवि बनाई। उनका असामयिक निधन तमिलनाडु के लोगों और खासतौर पर अन्नाद्रमुक पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

पुरोहित ने मंत्री के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

दोरईक्कान्नू तंजावुर जिले के पापनासम से 2006, 2011 और 2016 में तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने उन्हें 2016 में कैबिनेट में शामिल किया था।

पिछले रविवार से उनकी तबियत ज्यादा खराब चल रही थी। अस्पताल ने सोमवार को कहा था कि उनका कोविड निमोनिया और उससे संबंधित जटिलताओं का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\