देश की खबरें | केरल को पांच विकेट से हराकर तमिलनाडु सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु ने गुरुवार को यहां केरल को पांच विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर तमिलनाडु ने गुरुवार को यहां केरल को पांच विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बी साई सुदर्शन (31 गेंद में 46 रन), कप्तान विजय शंकर (33 रन, 26 गेंद) और आर संजय यादव (32 रन, 22 गेंद) की पारियों की मदद से गत चैंपियन तमिलनाडु ने 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इससे पहले केरल ने विष्णु विनोद की 26 गेंद में सात छक्कों और दो चौकों की बदौलत 65 रन की पारी से चार विकेट पर 181 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रोहन कुन्नुमल ने भी 43 गेंद में 51 रन का योगदान दिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे केरल के सलामी बल्लेबाजों रोहन और मोहम्मद अजहरूद्दीन (15) को अच्छी गेंदबाजी के खिलाफ रन जुटाने में दिक्कत हुई। दोनों ने जब लय हासिल की तब लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन (20 रन पर एक विकेट) ने अजहरूद्दीन को संदीप वारियर के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ दिया।

सचिन बेबी (33 रन, 32 गेंद) और रोहन ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। बायें हाथ के स्पिनर संजय यादव (23 रन पर दो विकेट) ने रोहन को एन जगदीशन के हाथों स्टंप कराके तमिलनाडु को दूसरी सफलता दिलाई।

कप्तान संजू सैमसन खाता खोले बिना यादव का दूसरा शिकार बने।

विष्णु विनोद ने इसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। विष्णु ने 18वें ओवर में तीन छक्कों के साथ 23 रन जुटाए।

केरल की टीम अंतिम तीन ओवर में 62 रन जोड़ने में सफल रही जिससे उसका स्कोर 17वें ओवर में तीन विकेट पर 119 रन से 181 रन तक पहुंच गया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज केएम आसिफ ने जगदीश को सात रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। सी हरि निशांत और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। सुदेशन मिधुन ने निशांत को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा।

साई सुदर्शन और विजय शंकर ने तेजी से 57 रन जोड़कर तमिलनाडु को वापसी दिलाई।

साई सुदर्शन के आउट होने पर क्रीज पर उतरे संजय यादव ने इसके बाद विजय शंकर के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। संजय यादव हालांकि उस समय पवेलियन लौट गए जब टीम को जीत के लिए चार रन की दरकार थी।

शाहरूख खान ने दो छक्कों की मदद से नौ गेंद में नाबाद 19 रन बनाए जबकि एम मोहम्मद ने आसिफ पर छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू