चेन्नई, 17 सितंबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को 73 वर्ष के हो गए।
राजभवन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु के लोग प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) प्रमुख ई के पलानीस्वामी ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कड़ी मेहनत से हमारी राष्ट्र भावना को ऊपर उठाया है। उनके जन्मदिन पर, मैं उन्हें एक और सफल कार्यकाल तथा सौ वर्ष तक सेवा की कामना करता हूं।’’
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) नेता अंबुमणि रामदास ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY