देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार ने अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जांच के आदेश दिए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 13 नवंबर तमिलनाडु सरकार ने कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति एम के सुरप्पा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

हालांकि सुरप्पा ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं ।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: पाकिस्तान की गोलीबारी में LoC पर भारतीय सेना के 4 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाक के 7 से 8 सैनिक ढेर.

उच्च शिक्षा विभाग ने आरोपों की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी कलायरसन के तहत जांच समिति का गठन किया है।

विभाग ने कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7,802 नए केस पाए गए, 91 की मौत: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरकार ने कहा है कि विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, आर्थिक अनियमितताओं और सुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

सुरप्पा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को नकारते हुए संवाददाताओं से कहा कि वह किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)