देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार ने बस सेवा पर छह दिन की रोक लगायी

चेन्नई, 24 जून तमिलनाडु में अंतर जिला सार्वजनिक परिवहन बस सेवा बृहस्पतिवार से छह दिन के लिए बंद की जा रही है और किसी जिले से बाहर यात्रा के लिए ई-पास अनिवार्य किया जा रहा है। यह घोषणा सरकार ने कोविड-19 के बढते मामलों के बीच की है।

यह निर्णय मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में एक आनलाइन बैठक में जिलाधिकारियों द्वारा सुझाव देने के बाद लिया गया। जिलाधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामले में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने में मुश्किल आती है जब कोई व्यक्ति बिना ई-पास के जिले के बाहर सफर करता है और बाद में वह संक्रमित पाया जाता है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में घूस मांगने वालों की अब खैर नहीं, सरकारी की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी.

ई-पास चिकित्सकीय आपात स्थिति, मृत्यु के मामलों या निकट संबंधियों के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जारी किये जाते हैं।

पलानीस्वामी ने एक जून से पाबंदियों में दी गई ढील को वापस लेने की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि मदुरै में चावल राशन कार्ड धारकों को वहां मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सप्ताह भर का लॉकडाउन लागू होने को देखते हुए एक हजार रुपये की सहायता एक बार फिर मिलेगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा: जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की सदस्य सफ़ूरा ज़रगर को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तमिलनाडु में बुधवार को एक दिन में अब तक सबसे अधिक 2865 नये मामले सामने आये जिससे कुल मामले बढ़कर 67468 हो गए। वहीं 33 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 866 हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना ई-पास के एक जोन (जिसमें आसपास के कई जिले आते हैं) में यात्रा की इजाजत देने की वर्तमान व्यवस्था पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है।

पलानीस्वामी ने कहा कि 25 जून से 30 जून तक लोग ई-पास के बिना किसी एक जिले में ही यात्रा कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)