Tamilnadu Road Accident: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चिदंबरम के निकट बृहस्पतिवार को एक कार और लॉरी के बीच टक्कर में कार सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कुड्डालोर (तमिलनाडु), 12 सितंबर : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चिदंबरम के निकट बृहस्पतिवार को एक कार और लॉरी के बीच टक्कर में कार सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग चेन्नई से मयिलादुथुराई जा रहे थे तभी बृहस्पतिवार सुबह एक लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने भोपाल के ग्राम पंचायत उपचुनाव में कागज रहित मतदान कराया
लॉरी की टक्कर से कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तथा सहायक मौके से फरार हो गए. पुलिस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला.
संबंधित खबरें
Gold Rate Today in Salem: तमिलनाडु के सेलम शहर में सोने की कीमतों में मामूली स्थिरता, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट
Tamil Nadu Weather Update: तमिलनाडु में बदलेगा मौसम का मिजाज, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
Tata Motors News: टाटा-JLR ने तमिलनाडु में खोला मेगा प्लांट, 5,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार और सस्ती होंगी लग्जरी कारें
TN TET 2025 परिणाम घोषित, तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी, trb.tn.gov.in पर ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
\