देश की खबरें | तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता ने शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने कोरोना वायरस से संक्रमित केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की रविवार को कामना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, दो अगस्त तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने कोरोना वायरस से संक्रमित केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की रविवार को कामना की।

पनीरसेल्वम ने ट्वीट किया, ''अस्पताल में भर्ती केन्द्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।''

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में आज COVID-19 के 146 नए मामले सामने आए : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने लिखा, ''मेरी दुआएं उनके साथ हैं। वह जल्द स्वस्थ हों और जन सेवा में समर्पित कार्यों को आगे बढ़ाएं।''

शाह (55) ने रविवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और डॉक्टरों की सलाह पर वह अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट.

सुंदर ने भी शाह के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ''हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी के स्वस्थ होने की कामना कर रही हूं। आप जल्द ठीक हो जाएं। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\