देश की खबरें | तमिलनाडु: कांग्रेस विधायक ई तिरूमाहन इवेरा का निधन

इरोड/चेन्नई, चार जनवरी तमिलनाडु में इरोड ईस्ट सीट से कांग्रेस विधायक ई. तिरूमाहन इवेरा का बुधवार को निधन हो गया। वह बीमार थे और 46 वर्ष के थे। पार्टी ने यह जानकारी दी।

इवेरा पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस इलानगोवन के पुत्र और तर्कवादी नेता ई. वी. रामास्वामी ‘पेरियार’ के प्रपौत्र थे। विधायक के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के. एस. अलागिरि ने अपनी पार्टी के सहकर्मी के निधन पर शोक जताया है और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख इलानगोवन के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

अलागिरि ने एक शोक संदेश में इवेरा के निधन पर दुख जताया और उन्हें एक प्रगतिशील युवा बताया। उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण इवेरा का निधन हो गया।

अलागिरि ने कहा, ‘‘महज 46 वर्ष की आयु में इवेरा का निधन कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

पीएमके के संस्थापक डॉ एस रामदास ने भी इवेरा के निधन पर शोक जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)