देश की खबरें | तमिलनाडु: नीट परीक्षा के तनाव में आत्महत्या करने वाले छात्र को मुआवजा, परिजन को नौकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीट परीक्षा से कुछ दिन पहले तनाव के कारण जिस 19 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी उसके परिजनों को सात लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 10 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीट परीक्षा से कुछ दिन पहले तनाव के कारण जिस 19 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी उसके परिजनों को सात लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

पलानीस्वामी ने कहा कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को राज्य सरकार में नौकरी दी जाएगी।

यह भी पढ़े | 2G Spectrum Case: 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस.

विग्नेश को पहले नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद मेडिकल कालेज में प्रवेश नहीं मिला था और इस बार वह प्राप्तांक में वृद्धि के लिए परीक्षा देना चाहता था।

विग्नेश ने बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस का हमला- बिहार चुनावों के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ट्रंप कार्ड बना रही बीजेपी : 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मानसिक तनाव के कारण किशोर द्वारा मौत को गले लगाने की घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया।

उन्होंने छात्रों से कहा कि सतत प्रयास और किसी भी चुनौती का सामना करने का दृढ निश्चय करने से सफलता अर्जित होती है और सरकार छात्रों के कल्याण के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की इच्छाओं को समझें और उनका उचित मार्गदर्शन करें।

इस बीच पट्टाली मक्कल काची ने विग्नेश के परिवार वालों को दस लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\