Rajiv Gandhi Assassination Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी का राज्यपाल से राजीव गांधी हत्या मामले में 7 दोषियों की रिहाई का अनुरोध
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी सात दोषियों की रिहाई का मुद्दा उठाया।
चेन्नई, 29 जनवरी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी सात दोषियों की रिहाई का मुद्दा उठाया. प्रदेश के मंत्री डी जयकुमार ने यह जानकारी दी.
राज्यपाल से मुलाकात के पहले पलानीस्वामी ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सितंबर 2018 के कैबिनेट प्रस्ताव को दोहराया जिसमें दोषियों की रिहाई की सिफारिश की गयी थी. यह भी पढ़ें-राजीव गांधी हत्याकांडः उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी को मद्रास हाईकोर्ट से मिली 30 दिन की पैरोल
इस मुलाकात के दौरान जयकुमार भी पलानीस्वामी के साथ थे। जयकुमार ने पीटीआई- से कहा, "मुख्यमंत्री ने (राज्यपाल के समक्ष) सात दोषियों को रिहा करने का मुद्दा उठाया.’’
Tags
संबंधित खबरें
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया: ध्वनि मत से हारा विपक्ष, सदन में भारी हंगामा
SIR Protest: एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: कोलकाता में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
\