देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने द्रमुक की आलोचना की, स्टालिन को ‘बयान वीर’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सत्तारूढ़ दल के खिलाफ भ्रष्टाचार के लगातार लगते आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को द्रमुक और इसके नेता एम के स्टालिन की आलोचना की और उन्हें ‘बयान वीर’ बताया। साथ ही उन्हें ‘‘बहुत बड़े’’ टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की याद दिलाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सलेम (तमिलनाडु), तीन दिसंबर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सत्तारूढ़ दल के खिलाफ भ्रष्टाचार के लगातार लगते आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को द्रमुक और इसके नेता एम के स्टालिन की आलोचना की और उन्हें ‘बयान वीर’ बताया। साथ ही उन्हें ‘‘बहुत बड़े’’ टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की याद दिलाई।

द्रमुक सांसद कनिमोई और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा भी घोटाले में आरोपी रह चुके हैं लेकिन विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। सीबीआई ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मोदी सरकार के साथ बैठक में किसान नेताओं ने कहा-संसद का विशेष सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को रद्द किया जाए.

पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्र के हालिया विवादास्पद कृषि कानूनों का बचाव किया, जिसके खिलाफ किसान दिल्ली के नजदीक बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार और घोटाले के स्टालिन के आरोपों से इंकार करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि निश्चित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और किसी तरह की अनियमितता को खारिज किया।

यह भी पढ़े | Karnataka: आत्महत्या करने वाले किसान डरपोक हैं- कोराव बीसी पाटिल, कृषि मंत्री.

उन्होंने कहा, ‘‘टू जी स्पेक्ट्रम (आवंटन) घोटाला बहुत बड़ा घोटाला था। 1.76 लाख करोड़ रुपये की राशि (कथित नुकसान) तमिलनाडु के बजट के बराबर है। यह तब हुआ जब वे केंद्र में कांग्रेस के साथ सत्ता में थे।’’

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘(तत्कालीन) कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई की और उन्हें (राजा) जेल भेजा।’’ उन्होंने पूछा कि विपक्षी दल किस तरह से अब अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ आरोप लगा सकता है।

स्टालिन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह ‘‘कमरे में बैठकर रोज बयान जारी करते हैं’’ और उन्हें ‘‘बयान वीर’’ करार दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती द्रमुक सरकार ‘‘देश में एकमात्र सरकार है जो भ्रष्टाचार को लेकर बर्खास्त हुई’’ और इसलिए स्टालिन को भ्रष्टाचार के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े