देश की खबरें | तमिलनाडु: ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से मृत लोगों के शव उत्तर प्रदेश भेजे गए

चेन्नई, 27 अगस्त तमिलनाडु के मदुरै रेलवे यार्ड (जहां ट्रेनों को खड़ा किया जाता है) में खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले नौ यात्रियों के शवों को हवाई मार्ग से लखनऊ भेजा गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पांच शवों को यहां से सीधी उड़ान के जरिए लखनऊ भेजा गया, जबकि चार को एक अन्य उड़ान से बेंगलुरु के रास्ते भेजा गया।

सीधी उड़ान में 14 यात्री जो हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन हैं और चार रेलवे पुलिसकर्मियों ने यात्रा की।

मदुरै रेलवे स्टेशन पर 26 अगस्त को ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।

रेलवे अधिकारियों ने कथित तौर पर अवैध तरीके से रसोई गैस सिलेंडर ले जाने और उसके इस्तेमाल को हादसे की वजह बताया था। राजकीय रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच की जा रही है।

‘प्राइवेट पार्टी कोच’ (किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा) के यात्री दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा पर निकले थे और एक टूर ऑपरेटर ने रेलवे से डिब्बे को किराये पर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)