देश की खबरें | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद होगी सीटों के बंटवारे पर बातचीत: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने सोमवार को कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सीटों के बंटवारे पर बातचीत होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 23 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने सोमवार को कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सीटों के बंटवारे पर बातचीत होगी।

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक से भाजपा द्वारा 50 सीटें मांगने संबंधी खबरों के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में मुरुगन ने कहा कि इस गठबंधन की निरंतरता के बारे में दो दिन पहले पार्टी (अन्नाद्रमुक) के शीषे नेताओं-- ओ पन्नीरसेल्वम और के पलानीस्वामी द्वारा एक बयान दिया गया था।

यह भी पढ़े | Maharashtra Imposes Travel Restrictions on Passengers: महाराष्ट्र ने दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, राजस्थान, गोवा से आने वाले यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध, RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य.

उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच चर्चा के बाद घटक दलों की सीटें तय की जाएंगी।

मुरुगन विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के साथ यहां 1.5 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे नये भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों नेता शाम को पलानी में ‘वेल यात्रा’ में हिस्सा लेने गये।

यह भी पढ़े | Former Assam CM Tarun Gogoi Passes Away: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन.

मुरुगन ने कहा कि यह यात्रा सात दिसंबर के बजाय पांच दिसंबर को तिरूचेंदुर में समाप्त होगी।

इस समापन कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के हिस्सा लेने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now