देश की खबरें | तमिलनाडु: 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में लड़कियों ने लड़कों को भारी अंतर से पछाड़ दिया।

चेन्नई, आठ मई तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में लड़कियों ने लड़कों को भारी अंतर से पछाड़ दिया।

लड़कियों और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 96.70 और 93.16 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से लगभग 3.54 प्रतिशत अधिक है।

इस बार कुल सात लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.03 रहा जो 2024 के 94.56 प्रतिशत के मुकाबले 0.47 अधिक है।

तीन से 25 मार्च तक आयोजित परीक्षा में शामिल हुए 7,92,494 विद्यार्थियों में से 7,53,142 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय और राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने यहां घोषणा की कि 4,19,316 लड़कियों और 3,73,178 लड़कों ने परीक्षा दी और उनमें से 4,05,472 लड़कियां और 3,47,670 लड़के उत्तीर्ण हुए। 10,049 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

परीक्षा निदेशालय के मुताबिक, अरियालुर जिला (98.82 प्रतिशत), इरोड (97.98 प्रतिशत), तिरुपुर (97.53 प्रतिशत), कोयंबटूर (97.48 प्रतिशत) और कन्याकुमारी (97.01 प्रतिशत) राज्य में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करने वाले शीर्ष पांच जिलों में शामिल रहे।

परीक्षा परिणाम की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे इन नतीजों को अंतिम परिणाम न मानें।

स्टालिन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘समय उन लोगों को भी अवसर देगा जो उत्तीर्ण नहीं हो पाए और जिन्हें अपेक्षित अंक नहीं मिले। यह आपके जीवन की शुरुआत है। इन परीक्षा परिणामों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ देखें कि आपका सबसे अच्छा दौर अभी आने वाला है।’’

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों पर किसी तरह का दबाव न डालें बल्कि उनके विकास के अगले चरण के लिए एक अच्छे दोस्त की तरह उनका साथ दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\