देश की खबरें | तमिल सिनेमा के निर्देशक रामासामी को मिल रही जान से मारने की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिल फिल्मों के निर्देशक सीनू रामासामी ने बुधवार को कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से मदद की गुहार लगाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 28 अक्टूबर तमिल फिल्मों के निर्देशक सीनू रामासामी ने बुधवार को कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से मदद की गुहार लगाई।

इसे श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक ‘800’ पर उपजे विवाद के नतीजे के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ की बदल रही तस्वीर, देशभर में जल संरक्षण में सूरजपुर और नदी-नालों के सुधार में बिलासपुर सबसे आगे.

अभिनेता विजय सेतुपति के साथ कई फिल्मों में काम करने वाले निर्देशक ने कहा कि उनके और सेतुपति के बीच दरार उत्पन्न करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुरलीधरन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘800’ पर विरोध के स्वर उठने के बाद सेतुपति इसमें काम करने से पीछे हट गए थे।

यह भी पढ़े | International Flight News: डीजीसीए का बड़ा फैसला, 30 नवंबर तक निलंबित रहेंगी शेड्यूल इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर सर्विसेज.

रामासामी उन तमिल हस्तियों में से हैं जिन्होंने फिल्म में अभिनय करने से सेतुपति के मना करने के प्रकरण पर चिंता जाहिर की थी।

बुधवार को रामासामी ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है।”

उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री महोदय को मेरी सहायता करनी चाहिए। तत्काल।”

बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि विवाद के चरम पर होने के दौरान सेतुपति ने उन्हें बताया था कि बायोपिक निर्माण करने वाली कंपनी ने खुद पीछे हटने की बात कही थी।

रामासामी ने कहा, “मामला समाप्त हो चुका था।”

उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने सेतुपति से मुलाकात भी की थी।

इससे पहले उन्होंने कहा था, “विजय सेतुपति को विश्वभर के तमिल पसंद करते हैं जिनमें ईलम तमिल (श्रीलंका में) भी शामिल हैं। लेकिन ऐसी छवि बनाई जा रही है जैसे मैंने अभिनेता के खिलाफ बयान दिया। मुझे रात में व्हाट्सऐप कॉल और एसएमएस आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “वह (कॉल करने वाले) मुझे धमकी दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि अज्ञात लोग उन्हें कॉल कर के गालियां दे रहे हैं।

रामासामी ने कहा कि बहुत से तमिलों ने सेतुपति से फिल्म में काम न करने का “केवल अनुरोध किया” और किसी ने उन पर दबाव नहीं डाला।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग विजय सेतुपति और मेरे बीच दरार पैदा करना चाहते हैं।”

रामासामी ने कहा कि सेतुपति को मामले की जानकारी है और उन्होंने परेशान न होने को कहा है।

रामासामी ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\