विदेश की खबरें | तालिबान अब 'अस्तित्व के संकट' से गुजर रहा : बाइडन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने एबीसी के "गुड मॉर्निंग अमेरिका" पर एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस संबंध में "निश्चित नहीं हैं" कि तालिबान "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा एक वैध सरकार के रूप में मान्यता प्राप्त" करना चाहता है।
बाइडन ने एबीसी के "गुड मॉर्निंग अमेरिका" पर एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस संबंध में "निश्चित नहीं हैं" कि तालिबान "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा एक वैध सरकार के रूप में मान्यता प्राप्त" करना चाहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों में अल-कायदा और उनके सहयोगी संगठनों से अफगानिस्तान की अपेक्षा अधिक खतरा है। उन्होंने कहा कि सीरिया या पूर्वी अफ्रीका में अल-कायदा से संबद्ध समूहों से "उभरती समस्याओं" को नजरअंदाज करना "तर्कसंगत नहीं" है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर अमेरिका के लिए "काफी बड़ा खतरा है।"
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का बचाव करते हुए बाइडन ने कहा, "हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि कहां सबसे बड़ा खतरा है।
बाइडन ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ व्यवहार के बारे में जतायी जा रही चिंता को भी तवज्जो नहीं दी और दलील दी कि सैन्य बल के माध्यम से दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने की कोशिश "तर्कसंगत नहीं" है। इसके बदले, मानवाधिकारों का हनन करने वालों पर व्यवहार बदलने के लिए "राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव" दिया जाना चाहिए।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

