देश की खबरें | तबलीगी जमात: प्रवर्तन निदेशालय ने कई शहरों में छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कांधलवी, जमात से जुड़े ट्रस्टों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले में कई शहरों में तलाशी ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कांधलवी, जमात से जुड़े ट्रस्टों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले में कई शहरों में तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और अन्य कुछ स्थानों पर सबूत एकत्रित करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | National Recruitment Agency to Conduct Common Entrance Test: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला-नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी अब कराएगी CET, प्रकाश जावड़ेकर बोले-करोड़ों युवाओं को होगा फायदा.

ईडी ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की एक शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद मौलाना साद और अन्य के खिलाफ अप्रैल में धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले के मोलु चित्रगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़, एक अज्ञात आतंकी ढेर: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के खिलाफ आदेश का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले में 31 मार्च को मौलाना समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह प्राथमिकी निजामुद्दीन थाने के प्रभारी की शिकायत पर दर्ज कराई गयी थी।

मौलाना साद पर केंद्र सरकार द्वारा लागू सामाजिक दूरी के नियमों की अवज्ञा करते हुए निजामुद्दीन मरकज में मार्च महीने में धार्मिक समागम आयोजित करने का आरोप है।

बाद में ईडी ने मामले को संभाल लिया और वह मौलाना साद तथा तबलीगी जमात के कुछ अन्य पदाधिकारियों एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ कथित धन शोधन के आरोपों तथा उनके निजी वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

तबलीगी जमात को कुछ विदेशी और घरेलू स्रोतों से प्राप्त चंदा भी एजेंसी की जांच के दायरे में है।

दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामले के बाद मौलाना साद ने एक ऑडियो संदेश में कहा था कि वह निजामुद्दीन मरकज में समारोह में शामिल हुए कई लोगों को कोविड-19 की पुष्टि के बाद खुद पृथक-वास में रह रहा है।

तबलीगी जमात के कार्यक्रम के खिलाफ दर्ज पुलिस की प्राथमिकी में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने 21 मार्च को निजामुद्दीन मरकज के अधिकारियों से संपर्क किया था और उन्हें सरकारी आदेश की याद दिलाई थी।

इसमें कहा गया कि बार-बार प्रयासों के बावजूद आयोजकों ने स्वास्थ्य विभाग या अन्य किसी सरकारी एजेंसी को मरकज के अंदर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के बारे में सूचित नहीं किया और जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\