एजेंसी न्यूज

तेलुगू फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी तापसी पन्नू

तापसी पन्नू तेलुगू सिनेमा में वापसी को तैयार हैं...अभिनेत्री निर्देशक स्वरूप आरएसजे की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

तेलुगू फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी तापसी पन्नू
तापसी पन्नू (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 6 जुलाई : तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) तेलुगू सिनेमा में वापसी को तैयार हैं...अभिनेत्री निर्देशक स्वरूप आरएसजे की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. तापसी पन्नू ने 2010 में आई तेलुगू फिल्म ‘जुम्मान्धी नंदम’ से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.

फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के निर्माता निरंजन रेड्डी और अनवेश रेड्डी होंगे. अदाकरा ने एक बयान में कहा, ‘‘ पिछले सात साल में, मैंने हमशा ऐसी कहानियों का हिस्सा बनने की कोशिश की है, जिसे मैं एक दर्शक के तौर पर देखना चाहूंगी. यह भी पढ़ें : Lions Family Walking On Road Video: गुजरात की सड़कों पर घूमता दिखा शेरों का परिवार, देखें क्यूट वीडियो

ऐसी फिल्म जिस पर मैं पैसा और समय दोनों लगाना चाहूंगी और ‘मिशन इम्पॉलिबल’ ऐसी ही एक फिल्म है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).