खेल की खबरें | कोरोना महामारी के बीच टी20 विश्व कप का आयोजन अवास्तविक : क्रिकेट आस्ट्रेलिया चेयरमैन

मेलबर्न, 16 जून क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने मंगलवार को स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन ‘अवास्तविक’ है क्योंकि 16 टीमों का यहां आ पाना संभव नहीं होगा ।

अक्टूबर नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट के बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को फैसला लेना है । कोरोना महामारी के कारण कई देशों में यात्रा पाबंदियां लागू हैं ।

यह भी पढ़े | Gautam Gambhir on Virat Kohli: गौतम गंभीर ने बताया टी-20 फॉर्मेट में आखिर विराट कोहली क्यों हैं रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स से बेहतर.

एडिंग्स ने वीडियो कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं तो यही कहूंगा कि यह मुश्किल है । सोलह टीमों को आस्ट्रेलिया लाना आसान नहीं जबकि कई देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है ।’’

आईसीसी ने पिछले सप्ताह बोर्ड की बैठक के बाद इस टूर्नामेंट पर फैसला एक महीने के लिये टाल दिया था । ऐसी अटकलें हैं कि टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन किया जायेगा ।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

आस्ट्रेलिया में हालांकि महामारी पर काबू पा लिया गया है । यहां सात हजार से अधिक मामले आये थे और 6000 से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं ।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल लगातार कहते रहे हैं कि अगर विश्व कप रद्द कर दिया जाता है तो आईपीएल का आयोजन हो सकता है।

धूमल ने हाल में पीटीआई से साक्षात्कार में कहा था, ‘‘अगर आईपीएल का आयोजन नहीं होता है तो बोर्ड को 4000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। यह बड़ी समस्या होगी। ’’

यहां तक कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त इकाईयों को भेजे गये पत्र में कहा था कि बोर्ड इस साल किसी समय टूर्नामेंट के आयोजन का इच्छुक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)