विदेश की खबरें | सीरिया के राष्ट्रपति को दुबई में आयोजित होने वाली सीओपी28 जलवायु वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. असद के शासन को लेकर देश में सालों से लड़ाई जारी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

असद के शासन को लेकर देश में सालों से लड़ाई जारी है।

सीरियाई राष्ट्रपति को ऐसे वक्त जलवायु वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है, जब वह सऊदी अरब के जेद्दा में अरब लीग के शिखर सम्मेलन में शुक्रवार को हिस्सा लेने वाले हैं।

साल 2011 में अरब क्रांति के दौरान असद के शासन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को बर्बर तरीके से कुचला गया था, जिसके बाद गृहयुद्ध छिड़ गया, जो क्षेत्रीय टकराव का कारण बना।

गृहयुद्ध के कारण करीब पांच लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि देश की आधी आबादी विस्थापित हुई है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ की खबर के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नेता शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान ने असद को निमंत्रण पत्र भेजा है। एजेंसी ने दमिश्क में एक अमीराती राजनयिक के साथ पत्र पढ़ते असद की तस्वीरें प्रकाशित की हैं।

यूएई ने असद के साथ अपने रिश्ते खत्म कर दिए थे। हालांकि इन्हें हाल के वर्षों में धीरे-धीरे बहाल किया गया है।

आगामी जलवायु सम्मेलन का आयोजन कर रहे अमीराती कार्यालय ने पूछे जाने पर एक बयान में कहा कि पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को जीवित रखने की दिशा में दुनिया को एक साथ लाने और प्रगति को आगे बढ़ाने का यह अहम मौका है।

बयान के मुताबिक, सीओपी28 समावेशी सीओपी प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है, जो परिवर्तनकारी समाधान तैयार करे और ऐसा तभी हो सकता है जब सम्मेलन में सभी देश भाग लें।

यह सम्मेलन 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक दुबई की ‘एक्सपो सिटी’ में आयोजित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी