देश की खबरें | मथुरा में सिंथेटिक दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मथुरा, 21 अगस्त मथुरा के एक गांव में शनिवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सिंथेटिक दूध की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

छटा कोतवाली थाना क्षेत्र के नौगांव गांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो आरोपी सलमान खान और शब्बीर खान को रंगे हाथ पकड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सिंथेटिक दूध तैयार करता था और फिर उससे खोया बनाता था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरीश चंद्र ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वे 'ईशू डेयरी' में लगभग दो क्विंटल खोया (ठोस सिंथेटिक दूध) जमा कर रहे थे।

दोनों आरोपी नौगांव के रहने वाले हैं।

उनके पास से दो सौ लीटर सिंथेटिक दूध, 10 किलो खोया के 20 पैकेट, पामोलिन तेल का एक टिन, शैम्पू की 28 बोतल, वनस्पति घी का एक टिन, 10 किलो सूखा दूध पाउडर और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

मामले की जांच जारी है और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)