देश की खबरें | स्वाति ने वृद्ध महिला व नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामलों में अपराधियों को मृत्युदंड देने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखकर उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि 12 साल की लड़की और 86 साल की महिला के साथ बलात्कार के मामलों में पुलिस तीन दिनों के अंदर आरोपपत्र दाखिल करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखकर उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि 12 साल की लड़की और 86 साल की महिला के साथ बलात्कार के मामलों में पुलिस तीन दिनों के अंदर आरोपपत्र दाखिल करे।

उन्होंने बैजल से दोनों मामलों में दोषियों को मौत की सजा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया जो दूसरों के लिए मिसाल बन सके।

यह भी पढ़े | Fire in Ahmedabad: गुजरात में सेनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मौके पर फायरब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौजूद.

बारह साल की एक लड़की का पिछले महीने कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया था जबकि 86 वर्षीय महिला के साथ सात सितंबर को बलात्कार की घटना हुयी।

मालीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है और संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4039 नए केस, 20 की मौत, 2 लाख के पार पहुंचा कुल आंकड़ा: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, "ये मामले वास्तव में चिंताजनक और बर्बर हैं, इसलिए मैं आपसे अपील करती हूं कि कृपया इस मामले पर गौर करें और दोनों मामलों में त्वरित सुनवाई के जरिए दोषियों को मौत की सजा सुनिश्चित करें।"

मालीवाल ने उनसे आग्रह किया कि "दोनों मामलों में तीन दिनों के अंदर आरोपपत्र दाखिल करने के लिए पुलिस को आवश्यक आदेश जारी करें और दो महीने में मुकदमे की सुनवाई पूरी करने के लिए उचित व्यवस्था का निर्देश दें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\