देश की खबरें | एसवीयू की टीम ने पश्चिम चंपारण के शिक्षा अधिकारी के परिसरों पर छापेमारी की, नकदी जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रजनीकांत प्रवीण से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की।
बेतिया, 23 जनवरी बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रजनीकांत प्रवीण से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की।
एसयूवी की टीम प्रवीण से संबंधित बेतिया, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पटना के परिसरों की तलाशी ले रहे हैं।
एसयूवी के सूत्रों ने बताया कि बेतिया (पश्चिमी चंपारण का जिला मुख्यालय) में उनके परिसर से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है।
अधिकारी बेतिया में उनके परिसर से बरामद नकदी की गिनती करने के लिए नोट गिनने वाली मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हालांकि अधिकारी बेतिया में उनके परिसर से बरामद राशि के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं, लेकिन सूत्रों का दावा है कि यह 1.5 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी विवेक दीप ने कहा, "एसवीयू के अधिकारी कई घंटों से बेतिया में प्रवीण के आवास पर हैं। अभियान में सहायता के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।"
प्रवीण जो बेतिया, दरभंगा और मधुबनी में डीईओ के रूप में पदस्थापित रहे हैं, कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में जांच के दायरे में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)