सुजुकी मोटर गुजरात ने अगली सूचना तक उत्पादन रोका

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस पर सरकार के नए दिशानिर्देशों को देखते हुए सुजुकी मोटर गुजरात ने अगली सूचना तक उत्पादन रोकने का निर्णय किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि सुजुकी मोटर गुजरात ने अगली सूचना तक उत्पादन को रोक दिया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस पर सरकार के नए दिशानिर्देशों को देखते हुए सुजुकी मोटर गुजरात ने अगली सूचना तक उत्पादन रोकने का निर्णय किया है।

सुजुकी मोटर गुजरात ने कहा कि उत्पादन पर रोक की अवधि सरकार की नीति पर निर्भर करेगी।

इससे पहले कंपनी ने 14 अप्रैल तक के लिए उत्पादन पर रोक लगायी थी।

कंपनी ने देशभर में 14 अप्रैल तक के लिए लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) को देखते हुए उत्पादन पर रोक लगायी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में इस पाबंदी को तीन मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि स्थिति की समीक्षा के बाद 20 अप्रैल से उन्होंने इसमें कुछ राहत देने के संकेत दिए हैं।

सुजुकी मोटर गुजरात अनुबंध के आधार पर मारुति सुजुकी के लिए कारों का विनिर्माण करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी