जरुरी जानकारी | सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 78.28 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की तीसरी दिसंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 78.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कम खर्च से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की तीसरी दिसंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 78.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कम खर्च से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 36.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

सुजलॉन एनर्जी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, हालांकि, आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,615 करोड़ रुपये से घटकर 1,464 करोड़ रुपये रह गई।

वहीं इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी घटकर 1,386 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में खर्च 1,573 करोड़ रुपये रहा था।

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक अलग से बयान में कहा, ‘‘वर्ष 2023 की शुरुआत महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाओं के साथ पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए अत्यधिक उत्साहजनक रही है। भारतीय पवन ऊर्जा बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने की राह पर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड