देश की खबरें | सुशील मोदी और दो अन्य नेताओं ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुशील मोदी के साथ ही भाजपा के अरुण सिंह और सीमा द्विवेदी को भी शपथ दिलाई। ये दोनों नेता उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने चिल्ला बॉर्डर को खोला: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नायडू ने इन सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ ही इनसे सदन में अनुशासन, मर्यादा और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए कहा और इन्हें यह सलाह भी दी कि संसद की कार्यवाही और प्रक्रियाओं से संबंधित प्रकाशनों का अध्ययन करें।

कोरोना महामारी के कारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राज्यसभा के चैम्बर में हुआ।

यह भी पढ़े | अगर BJP चुनाव हारती है तो ममता बनर्जी की हत्या करवा सकती है- पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने लगाया बड़ा आरोप.

करीब डेढ़ दशक तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की फिर से जीत के बाद भाजपा नेतृत्व ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री के लिए चुना।

इसके साथ ही, सुशील मोदी को राज्यसभा भेजने का निर्णय हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हुआ, जिसमें सुशील मोदी निर्विरोध चुने गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज