देश की खबरें | सुशांत मौत मामला: रिया के माता-पिता से पहली बार सीबीआई ने की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को पहली बार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, एक सितम्बर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को पहली बार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ की।

एक अधिकारी ने बताया कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती सुबह करीब 11 बजे उपनगर कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचे और आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद शाम को वहां से चले गये। सीबीआई जांच दल इसी अतिथि गृह में ठहरा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर परिवार के साथ गणेश भगवान की पूजा की: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से मंगलवार को भी पूछताछ जारी रही। उसे पहली बार पिछले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

अधिकारी के अनुसार, शौविक चक्रवर्ती अपने माता-पिता के साथ कार से डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचा। उन तीनों के साथ पुलिस की भी गाड़ी थी।

यह भी पढ़े | Agra Shocker: दलित दंपति नहीं दे सका अस्पताल का बिल, एक लाख में बेचा नवजात बच्चा.

राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके धन का गबन करने के आरोप में पटना में जो प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है, उसमें रिया और उनके माता-पिता के नाम भी हैं।

अधिकारी के मुताबिक, हालांकि रिया को मंगलवार को सीबीआई पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया। रिया से पिछले चार दिन में करीब 35 घंटे पूछताछ की गई है।

उन्होंने बताया कि लेकिन दिवंगत अभिनेता के रसोइये नीरज सिंह, करीबी मित्र सैम्युअल मिरांडा, रखरखाव कर्मी केशव और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की पूछताछ के लिए बाद में पहुंचे। इन सभी से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है।

राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को फंदे पर लटकते मिले थे और मुम्बई पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया था। उसने करीब तीन दर्जन लोगों के बयान दर्ज किये थे।

बाद में दिवंगत अभिनेता के पिता ने पटना में पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके धन का गबन करने का आरोप लगाया।

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह, राजपूत के पिता द्वारा पटना में अभिनेत्री एवं अन्य के खिलाफ दर्ज करायी गई प्राथमिकी को सीबीआई को स्थानांतरित किये जाने के निर्णय को बरकरार रखा था।

सीबीआई ने इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच के बारे में अभी तक चुप्पी साध रखी है। यह मामला मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\