देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बॉलीवुड में बाहरी बनाम अंदरूनी विवाद आया सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है, इस घटना ने एक बार फिर से फिल्म उद्योग में बाहरी बनाम अंदरूनी के विवाद को सामने ला दिया है। राजपूत की मौत ने फिल्म जगत को आत्मचिंतन करने पर मजबूर कर दिया है कि बाहरी लोगों को इस उद्योग में पैर जमाने में इतना संघर्ष क्यों करना पड़ता है, जिसपर कई निर्देशकों और अभिनेताओं का कथित रूप से नियंत्रण है।

जियो

मुंबई, 16 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है, इस घटना ने एक बार फिर से फिल्म उद्योग में बाहरी बनाम अंदरूनी के विवाद को सामने ला दिया है। राजपूत की मौत ने फिल्म जगत को आत्मचिंतन करने पर मजबूर कर दिया है कि बाहरी लोगों को इस उद्योग में पैर जमाने में इतना संघर्ष क्यों करना पड़ता है, जिसपर कई निर्देशकों और अभिनेताओं का कथित रूप से नियंत्रण है।

राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 34 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | लद्दाख में चीन के साथ हिंसक झड़प पर भारतीय सेना का बयान: गलवान घाटी में चीनी सेना से संघर्ष में 20 जवान हुए शहीद.

पटना में जन्मे सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर कोर्स बीच में ही छोड़कर एक डांस ग्रुप में शामिल हो गए और एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम शुरू करने के बाद टेलीविजन में प्रवेश पाया और फिर टेलीविजन से प्रसिद्धि पाने के बाद आखिरकार उन्होंने सात साल पहले आई फिल्म ‘‘काई पो चे’’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।

राजपूत ने फिर ‘‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’’ और ‘‘छिछोरे’’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से सफलता के झंडे गाड़े और अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 1859 नए मरीज पाए गए, 93 की मौत: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उनकी दुखद मौत के बाद उद्योग के कई सदस्यों ने अपने स्वयं के संघर्षों को साझा किया, जबकि कई अन्य लोगों ने बताया कि कैसे उद्योग में एक विशेषाधिकार प्राप्त समूह और खास गुटों के लोगों का प्रभाव है। इस विवाद में कई लोग खुलकर सामने आये हैं।

फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने अपने हालिया पोस्ट में संकेत दिया कि राजपूत को उद्योग के लोगों ने अकेला छोड़ दिया था। निर्देशक और अभिनेता अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘‘पानी’’ के लिए साथ काम कर रहे थे, लेकिन बाद में फिल्म का काम रुक गया।

कपूर ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘आप जिस दर्द से गुजर रहे थे, उसके बारे मुझे पता था। मैं उन लोगों की कहानियां जानता हूं जो आपको इस हद तक निराश कर देते थे कि आप मेरे कंधे पर सिर रखकर रोते थे। काश मैं छह महीने आपके साथ रहता। काश आप मुझसे संपर्क करते। आपके साथ जो हुआ वह उनका कर्म था आपका नहीं। # सुशांत सिंह राजपूत।’’

2015 में आई राजपूत की जासूसी पर आधारित फिल्म ‘‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’’ के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने बताया कि कैसे बाहरी लोगों को उद्योग में नाम कमाने के लिए दोगुनी प्रतिभा दिखाने और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

बनर्जी ने पीटीआई- को बताया, ‘‘इस सब में सबसे बड़ी अनुचित बात यह है कि दर्शकों और उद्योग का विश्वास हासिल करने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति को दोगुनी प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत से काम करना पड़ता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\