देश की खबरें | सुशांत मामला: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ने शनिवार को शहर पुलिस से यह अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: UP सरकार में चार IPS अधिकारियों का किया गया तबादला, पीवी रामाशास्त्री को पुलिस महानिदेशक किया गया नियुक्त.

सीबीआई ने रिया से उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पूछताछ की थी। अभिनेत्री से आज फिर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केन्द्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर हमने रिया को सुरक्षा मुहैया कराई है।’’

यह भी पढ़े | Rani Lakshmi Bai Central Agricultural University, Jhansi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया झांसी में कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन, कहीं ये बातें.

रिया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों को खतरा है।

रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके पिता को उनकी इमारत परिसर के बाहर मीडिया ने घेर रखा था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटके मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)