देश की खबरें | सुशांत मामला: ‘ड्रग पैडलर’ ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रूख किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 सितम्बर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किये गये कथित ‘ड्रग पैडलर’ जैद विलात्रा ने शनिवार को जमानत के लिए बम्बई उच्च न्यायालय का रूख किया।

बांद्रा निवासी 20 वर्षीय विलात्रा की जमानत याचिका को नौ सितम्बर को सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था। विलात्रा ने उच्च न्यायालय से आदेश को खारिज करने और उसे जमानत देने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखी चिट्ठी, कोरोना से संबंधित खर्चों के लिए मांगे 736.74 करोड़ रुपए: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वकील तारिक सईद के माध्यम से दायर अपनी याचिका में विलात्रा ने दावा किया कि वह ‘‘निर्दोष’’ है और मामले में उसे फंसाया गया है।

बांद्रा निवासी अब्बास अली लखानी और कथित मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ता कर्ण अरोड़ा से प्राप्त सूचना के आधार पर चार सितम्बर को विलात्रा को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: COVID-19 इलाज की न्यूनतम सुविधाएं न मिलने के कम्प्लेंट पर गुंटूर कलेक्टर ने खोया आपा, डॉक्टर की गिरफ्तारी का दिया आदेश.

अरोड़ा और लखानी दोनों को एनसीबी ने मामले में अगस्त में गिरफ्तार किया था।

एनसीबी ने सत्र अदालत में दावा किया था कि उसके पास से 9.55 लाख रुपये और साथ ही कुछ विदेशी मुद्रा भी बरामद की है, जिसमें 2,081 अमेरिकी डॉलर भी शामिल हैं।

एजेंसी के अनुसार विलात्रा ने कहा था कि जब्त की गई राशि मारिजुआना को बेचने से हासिल की गई थी।

उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल अपनी याचिका में विलात्रा ने कहा कि लखानी और अरोड़ा से बरामद मादक पदार्थ बहुत ही कम मात्रा में थे और वह उनके साथ किसी भी तरह से नहीं जुड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)