देश की खबरें | सुशांत मामला: सीबीआई पहली बार रिया चक्रवर्ती से कर रही है पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को सुबह सीबीआई की पूछ-ताछ के लिए डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को सुबह सीबीआई की पूछ-ताछ के लिए डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचीं।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह पहला मौका है जब अभिनेता की मौत के मामले में सीबीआई 28 वर्षीय रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े | चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने 29 साल पुराने अपहरण मामले में पूर्व DGP के घर मारा छापा, केस दर्ज.

अधिकारी ने बताया कि चक्रवर्ती को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे जांच टीम के समक्ष पेश होने के लिए एजेंसी ने तलब किया था। उन्होंने बताया कि चक्रवर्ती उपनगरीय सांता क्रूज स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह जाने के लिए सुबह 10 बजे अपने घर से निकलीं। एजेंसी की जांच टीम यहीं रह रही है।

अधिकारी ने बताया कि चक्रवर्ती से पहले राजपूत के दोस्त और उनके साथ फ्लैट साझा करने वाले सिद्धार्थ पिठानी और प्रबंधक सैमुअल मिरांडा पूछताछ के लिए डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंच चुके थे।

यह भी पढ़े | Flash Flood Alert: मध्य प्रदेश, विदर्भ में फ्लैश फ्लड का खतरा, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट.

सीबीआई टीम अभिनेता की मौत के मामले की जांच के लिए पिछले आठ दिन से शहर में है। बृहस्पतिवार को एजेंसी ने चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था। एजेंसी ने शौविक से आठ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया।

सीबीआई इस मामले में अब तक अभिनेता के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, खाना बनाने वाले नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य से पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई द्वारा इस मामले की जांच अपने हाथों में लिए जाने से पहले मुंबई पुलिस अभिनेत्री का बयान दर्ज कर चुकी है।

पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता साफ कर दिया था। राजपूत के पिता ने पटना में रिया और अन्य पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके हुए मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\