एजेंसी न्यूज

India Squad for T20I Series vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलेगी टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया

India Squad for T20I Series vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलेगी टीम इंडिया
Suryakumar Yadav (Photo Credit: Twitter)

Ind vs Aus T20I Series 2023 : नयी दिल्ली, 20 नवंबर सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. भारत को हराकर विश्व एकदिवसीय चैंपियन बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ मेजबान टीम के उप कप्तान होंगे. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

भारत ने विश्व कप टीम में शामिल सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला के लिए चुना है जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन और सूर्यकुमार शामिल हैं. श्रेयस अय्यर हालांकि रायपुर और बेंगलुरू में होने वाले अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे और वह गायकवाड़ की जगह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे.

टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).