देश की खबरें | तोक्यो ओलंपिक में रिकार्ड 125 खिलाड़ी भेजने का यकीन : बत्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को तोक्यो ओलंपिक में 125 खिलाड़ियों का रिकार्ड दल भेजने की उम्मीद है ।
नयी दिल्ली, 23 जून भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को तोक्यो ओलंपिक में 125 खिलाड़ियों का रिकार्ड दल भेजने की उम्मीद है ।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह के मौके पास बत्रा ने लिएंडर पेस, अभिनव बिंद्रा और अंजू बॉबी जॉर्ज जैसे नामचीन खिलाड़ियों के साथ एक वेबिनार में भाग लिया ।
यह भी पढ़े | पूर्वी लद्दाख के आर्मी अस्पताल में पहुंचे सेना प्रमुख एमएम नरवणे, घायल जवानों को दी शाबासी- देंखें वीडियो.
बत्रा ने कहा ,‘‘अगला साल अहम होगा और फोकस एलीट खिलाड़ियों पर रहेगा । हमारे 78 खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं और मुझे यकीन है कि यह आंकड़ा 125 तक पहुंचेगा ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ भारत सरकार, आईओए और राष्ट्रीय खेल महासंघ मिलकर तैयारी की जिम्मेदारी लेंगे। मेरा मानना है कि हमें बदतर हालात से बेहतर तैयारी करने की कोशिश करनी होगी ।’’
यह भी पढ़े | IRCTC: रेलवे ने 14 अप्रैल को या उसके पहले बुक सभी टिकटें रद्द की, रिफंड होंगे पूरे पैसे.
भारत ने रियो ओलंपिक में 117 और लंदन ओलंपिक में 83 खिलाड़ी भेजे थे ।
ओलंपिक चैम्पियन बिंद्रा ने कहा ,‘‘ओलंपिक चार साल में एक बार आता है और खिलाड़ी को एक ही मौका मिलता है तो विज्ञान, मेडिसिन, तकनीक और इंजीनियरिंग सभी का तैयारी में इस्तेमाल होना चाहिये ।’’
वहीं ओलंपिक कांस्य पदक और कई ग्रैंडस्लैम विजेता पेस ने कहा ,‘‘ भारत में प्रतिभाओं को तलाशने की जरूरत है और ओडिशा ने जमीनी स्तर पर यह काम शुरू किया है जो काफी अहम है ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

